ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
देश

पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता से कोलकता में बीच सड़क बदसलुकी

कोलकाता: पू्र्व मिस इंडिया यूनिवर्स मॉडल से अभिनेत्री बनी उशोशी सेनगुप्ता का दावा है कि वह एक एप बेस्ड कैब से अपनी एक सहकर्मी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उशोशी सेनगुप्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत देते वक्त बताया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। उन्होने बताया कि जब वह अपने सहकर्मी के साथ काम से घर लौट रही थी तब युवकों ने जवाहरलाल रोड क्रॉसिंग के निकट उसका पीछा किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद  मंगलवार को 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुई।

ये गिरफ्तारियां सेनगुप्ता द्वारा लिए गए फोटोज और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। सेनगुप्ता ने पूरी घटना का वर्णन अपनी फेसबुक पर किया कि किस प्रकार युवको द्वारा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया जब वह ऑफिस के बाद वो अपनी फ्रेंड को ड्रॉप कर रही थी, तब तीन बाइक पर सवार लड़कों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की, उन्होंने उन्हें बाहर खींचा और घटना का वीडियो डिलीट करने के लिए उनके फोन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जब वो चिल्लाई तो आसपास मौजूद लोग आए, जिसके बाद वे लड़के वहां से गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button