ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

खाकी के इस रूप में नजर आई देसी गर्ल, कहीं RSS की सदस्य बनने के चक्क्र में…

बॉलीवुड एक्ट्रेस देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा आये दिन किसी न किसी बात से सुर्ख़ियों का विषय बनी रहती है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को सांझा किया है। जिस पर बहुत तरह के सवाल उठाये जा रहे है जिसके बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे है। जी हां, कुछ लोग कयास लगा रहे है कि क्या प्र‍ियंका चोपड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्य बन गई हैं?

दरअसल, यहां आपको बता दें कि, RSS के बहाने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। और इसकी वजह है प्र‍ियंका चोपड़ा की खाकी न‍िकर बुधवार को न्यूयॉर्क में प्र‍ियंका चोपड़ा को खाकी न‍िकर, ब्लैक टॉप और ब्लैक कोट में स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका के पति न‍िक जोनस भी साथ नजर आए।

लेकिन जैसे ही प्रियंका की खाकी निकर में तस्वीर सामने आई, एक्ट्रेस को सोशल मीड‍िया पर ट्रोल किया जा रहा है। बताते चलें कि खाकी न‍िकर संघ का गणवेश रहा है।

जैसे ही प्र‍ियंका चोपड़ा की तस्वीरें शेयर हुई यूजर्स ने कहा कि प्र‍ियंका, RSS शाखा की सीर‍ियस मीट‍िंग अटेंड करने पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करते हुए लोगों ने लिखा हैं कि वह RSS की मीटिंग या शाखा में भाग लेकर आ रही हैं एक ट्रोलर ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी के राज में RSS का विस्तार हो रहा है। अब प्रियंका भी बनेंगी प्रधानमंत्री।

प्र‍ियंका की प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात और खाकी न‍िकर वाली तस्वीर को एडिट कर यह भी लिखा जा रहा है कि पीएम मोदी से मिलने के बाद प्र‍ियंका ने आरएसएस की सदस्यता का फैसला ल‍िया है।

प्र‍ियंका को कई यूजर्स ने आरएसएस का इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर भी बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button