Breaking
पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात... देवरिया की लुटेरी दुल्हन! दूल्हे के परिवार संग की शॉपिंग, फिर सारा सामान लेकर हुई फरार पप्पू यादव बीजेपी के एजेंट, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने बोला हमला भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार भाजपा में शामिल हुए महापौर विक्रम अहाके का यू - टर्न, नकुलनाथ के समर्थन में वोट डालने की अपील की... दूल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरूकता का परिचय...शादी के मंडप से सीधे पहुंचे मतदान करने महाराष्ट्र में नागपुर से ज्यादा नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में हुई वोटिंग, जानिए क्या होगा इसका असर

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून, वर्चुअल रैली को करेंगी संबोधित

देहरादून| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंची। जहां प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रियंका गांधी का जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी। दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी।

जनता के सम्मुख रखा जाएगा कार्यों का ब्यौरा

इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जाएगा। मंगलवार देर शाम संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शांति रावत, प्रतीमा बड़ोनी आदि नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |     नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें     |     धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे     |     कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…     |     देवरिया की लुटेरी दुल्हन! दूल्हे के परिवार संग की शॉपिंग, फिर सारा सामान लेकर हुई फरार     |     पप्पू यादव बीजेपी के एजेंट, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने बोला हमला     |     भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार     |     भाजपा में शामिल हुए महापौर विक्रम अहाके का यू – टर्न, नकुलनाथ के समर्थन में वोट डालने की अपील की…     |     दूल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरूकता का परिचय…शादी के मंडप से सीधे पहुंचे मतदान करने     |     महाराष्ट्र में नागपुर से ज्यादा नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में हुई वोटिंग, जानिए क्या होगा इसका असर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें