ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
देश

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री का ‘जूता कांड’, योग दिवस पर बनी वीडियो

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक एवं डेयरी विकास मामलों के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एक सरकारी कर्मचारी द्वारा उन्हें जूते पहनने में मदद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में आ गए हैं। यह घटना शाहजहांपुर में हुई थी, जहां मंत्री एक योग दिवस समारोह में भाग ले रहे थे।

इस बीच, मंत्री ने इस घटना को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा जूते पहनने में उनकी मदद करने को सराहा जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए राम की पादुकाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भरत ने सिंहासन पर भगवान राम के खड़ाऊ रखकर उनके राज्य पर 14 साल तक राज किया था।

यह पहली बार नहीं है जब नारायण विवादों में फंसे हैं। 2018 में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने दावा किया था कि राम ने भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाया है। उसी वर्ष एक अन्य प्रकरण में उन्होंने हनुमान की जाति पर बहस के बीच दावा किया था कि हनुमान जाट समुदाय के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button