ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

BREAKING: भाजपा मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर्नाटक से जुड़े तार

नई दिल्ली। दिल्ली के 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि जांच में दिल्ली पुलिस ने इसे फर्जी पाया।

मध्य दिल्ली के (Delhi Police, DCP Central) डीसीपी के मुताबिक, धमकी भरा यह फोन कर्नाटक के मैसूर से आया था। पुलिस ने धमकी मिलने की जांच शुरू कर दी है और इसके लिए कर्नाटक पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में ये धमकी भरा फोन शनिवार सुबह तक़रीबन 11 बजे की गई थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्यालय की गहन जांच-पड़ताल की। इसके बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि यह फोन मैसूर (कर्नाटक) से किया गया है।

पुलिस ने फोन करने वाला पता लगा लिया है, लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा फोन करने वाला शख्स मानसिक रूप से कमजोर है। वह इससे पहले भी कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button