ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

ENGvsSL : इंग्लैंड को हराने में मलिंगा का योगदान रहा सबसे अहम, उन्होंने अब बताया कैसे निकाला अंग्रेजों का दम

लीड्स : विश्व कप 2019 अभी तक एक समान सा चल रहा था, लेकिन शुक्रवार का दिन थोड़ा रोमांच लेकर आया। कमरोज आंकी जा रही श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया। पूरी श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की जिसके कारण वे मैच जीतने में कामयाब रहे। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मलिंगा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और उन्हें ‘मैच ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

मैच के बाद मलिंगा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि स्टोक्स कितने अच्छे हैं, हम जानते हैं कि वह कितनी तेजी से गेंद को हिट करते हैं, लेकिन हमने मूल बातों का ध्यान रखा और सटीक गेंद डालते रहे जिसके कारण हमें जीत मिली।’’ मलिंगा ने कहा, ‘‘हमने अपनी योजना के मुताबिक गेंद करते हुए लाइन और लेंथ बनाए रखी। हमने धीमी गेंद और बाउंसर का भी उपयोग किया। हमारा अब आत्मविश्वास बढ़ा है, क्योंकि हम जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम कितनी अच्छी है।’’ इस विश्व कप में श्रीलंका की यह दूसरी जीत जबकि इंग्लैंड की यह दूसरी हार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button