ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
मनोरंजन

सुपर 30 के नए गाने को लोगों ने बोला – ‘पैसा’ वसूल सॉन्ग, जिस पर ऋतिक ने दिया ऐसा Reaction

मिलेनियम सुपरस्टार ऋतिक रोशन बॉलीवुड में ‘ग्रीक गॉड’ के रूप में एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। ऋतिक रोशन की सबसे प्रत्याशित आगामी फिल्म सुपर 30 के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं अब इस फिल्म का दूसरा नया गाना रिलीज होते ही हर तरफ तहलका मच गया है।

बताते चलें कि ऋतिक के आनंद कुमार के किरदार में शानदार नजर आ रहे हैं। फिल्म का दूसरा सॉन्ग ‘पैसा’ रिलीज हो गया है। ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ऋतिक ने लिखा- सालों की मेहनत का फल है ये पैसा, अब इसका असर होगा आनंद पे कैसा? गाने के बीट शानदार हैं, विशाल ददलानी ने गाने को गाया है। अजय अतुल का म्यूजिक है, अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं।

लोगों को गाना बेहद पसंद आ रहा है, एक यूजर ने लिखा- पैसा वसूल सॉन्ग है। सुपर सॉन्ग, 90s की याद आ गई। सुपर एक्साइटेड, आ गया पैसा, सुपर सरजी जैसे कमेंट मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि इस फिल्म में आइटम सॉन्ग क्यों रखा गया है। एक यूजर ने लिखा- स्टडी रिलेटेड फिल्म में आइटम सॉन्ग की क्या जरूरत थी। बता दें कि इससे पहले फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग “जुगरॉफिया” रिलीज किया गया था, इस गाने को उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। मूवी को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button