ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

FATF के झटके से चिढ़ा पाक, भारत पर जड़े आरोप

इस्लामाबादः टेरर फंडिंग रोकने में विफल पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा दिए नए झटके के बाद भड़का हुआ है। पाकिस्तान ने धन शोधन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के कार्यबल FATF की फ्लोरिडा में हुई बैठक में उसे ग्रे लिस्ट में ही रखने के फैसले को लेकर भारत पर निशाना साधा है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने FATF की हाल ही में हुई बैठक में संकुचित और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।

FATF ने इस बैठक में पाकिस्तान को ‘संदिग्ध’ यानि ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने का निर्णय लिया है। आतंकवादी समूहों के वित्तपोषण पर रोक लगाने में असफल रहने वाले देशों को FATF की ‘संदिग्ध सूची में रखा जाता है। FATF ने सप्ताह भर चली बैठक में पाकिस्तान को अपनी जमीन पर आतंकवाद को प्रश्रय देने तथा आतंकवाद के वित्त पोषण को रोकने से संबंधित वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए भरोसेमंद, प्रमाणित किए जाने योग्य तथा टिकाऊ कदम उठाने को भी कहा। FATF ने पाकिस्तान को पिछले साल जून में ‘संदिग्ध’ में शामिल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button