ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
मनोरंजन

सलमान को चढ़ा भारत की सक्सेस का नशा, भांजे और भतीजों संग इस तरह मस्ती करते आए नजर

इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म भारत की सक्सेस का खूब मजा ले रहे हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इस फिल्म के बाद सलमान खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं। जिसमें अक्सर वो एक के बाद एक अपनी वीडियो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कऑउट के वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किए। इसके बाद उनके और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो अपने भांजे और भतीजों संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान फैमिली के साथ समय बिताने तक अलग-अलग वीडियो सोशल मीड‍िया पर शेयर कर रहे हैं, ये सिलसिला उनके भतीजे योहान के वीडियो से शुरू हुआ था और इसके बाद सलमान खान रोजाना वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में हमने सलमान को अपनी छोटी बहन अर्पिता खान के बेटे आहिल के साथ मस्ती करते देखा था, सलमान ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और अब वे अपनी बहन अलवीरा और भाईयों के बेटों अरहान, अयान और निर्वान के साथ वक्त बिताते नजर आए। सलमान ने इन तीनों के साथ खेलते हुए वीडियोज शेयर किये हैं, जहां आप बच्चों और सलमान को खूब एन्जॉय करते देख सकते हैं।

बता दें कि सलमान खान को बच्चों से बेहद प्यार है और वे अपने भांजो और भतीजों को बहुत चाहते हैं। सलमान अपनी बहन के बेटे आहिल के साथ समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहे हैं। इन दोनों का रिश्ता बहुत खूबसूरत है, सलमान के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगे। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह और साजिद नाडियाडवाला की किक 2 में भी काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button