ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
मनोरंजन

‘3 इडियट्स’ के बाद अब इस फिल्म में नजर आएगी आमिर और करीना की जोड़ी

बाॅलीवुड के सभी सितारे अपनी कला के बल पर दर्शकों और फैंस के दिलों में राज करते हैं। उन सभी सुपरस्टार्स में से एक हैं आमिर खान। आमिर खान अपनी हर फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। आमिर ना केवल अपने करियर में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक्टिव रहते हैं।

फिलहाल आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के चलते सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। ये तीसरी बार होगा जब आमिर खान और करीना कपूर खान ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे, इससे पहले करीना और आमिर की ये जोड़ी फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ में एकसाथ नजर आ चुकी है।

फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्देशक अद्वैत चन्दन इसका निर्देशन करेंगे, वहीं अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने इसकी कहानी लिखी है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशयल अडेप्शन होगी। ‘फॉरेस्ट गंप’ एक हॉलीवुड मूवी है जिसमें मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स नजर आए थे। फिल्म को बेस्ट पिक्चर के लिए एकेडमी अवार्ड मिल चुका है। आमिर खान की इस फिल्म का मुकाबला ऋतिक रोशन की ‘क्रिश 4’ और रणबीर कपूर-अजय देवगन की ‘लव रंजन नेक्स्ट’ से है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दिन बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भी रिलीज हो सकती है। हालांकि सलमान खान की इस फिल्म का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन फैंस को करीना कपूर खान और आमिर खान की जोड़ी को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button