छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एक चार साल की मासूम बच्ची बिजली के झटके से झुलस गई। इलाज के लिए उसे रायपुर लाया गया। ऑपरेशन से पहले पता चला कि उसे कोरोना है। उसका ऑपरेशन का शेड्यूल टाल दिया गया। उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करने के लिए दूसरे अस्पताल लाया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है। कोरबा से आई चांदनी ने बताया, उसकी चार साल की बहन मीनाक्षी ने अनजाने में घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को छू लिया। इसकी वजह से उसके दोनों हाथ झुलस गए। सभी लोग उसे लेकर रायपुर आए। यहां डीकेएस अस्पताल में उसे ले जाया गया। वहां ऑपरेशन होना था। वहां बताया गया कि उसको कोरोना है। यहां भर्ती नहीं की जा सकती। इसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाएं। उसके बाद परिजन बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है, बच्ची को ICU में रखकर निगरानी की जा रही है। सर्जन ने उसकी जांच कर ली है। उसके इलाज की प्रक्रिया चल रही है।
Breaking
IMD ने जारी किया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी
3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी
देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह
एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा
गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार
राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस
बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान
अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....