नई दिल्ली । कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा।अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका बिन बाप की बेटी को परेशान कर रही हैं। दरअसल, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद अदिति ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। अदिति का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने मेरे पति पर मेरे खिलाफ बयानबाजी करने का दबाव बनाया था। हालांकि, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इसी बीच अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं, कैंपेन पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।
रायबरेली की सदर सीट से विधायक रही अदिति ने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनके परिवार का दबदबा 33 साल से चला आ रहा है।कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
अदिति के पिता ने आखिरी बार साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।जिसमें उन्हें जीत मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया और अपनी बेटी को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़वाया। अदिति सिंह के पिता का सितंबर 2019 में देहांत हो गया था।
Breaking
घर में न लगाये ये तस्वीरें
पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां
सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा
इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई
इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी
PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज
मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे
सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पै...
गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम