ब्रेकिंग
सुरक्षा में नई पहल: हैदराबाद मेट्रो में पहली बार 20 ट्रांसजेंडर्स को मिली जिम्मेदारी, मेट्रो सुरक्षा... न्याय की जीत! सफाईकर्मी पिंकी के संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, SC ने तुरंत बहाली का दिया आदेश मुंबई में अब जाम से मिलेगी मुक्ति: 3 किलोमीटर लंबी सुरंग से मेट्रो और बुलेट ट्रेन की सीधी कनेक्टिविट... शिक्षा में कैदियों का योगदान: तिहाड़ जेल के हुनरमंद कैदी अब बनाएंगे छात्रों के काम आने वाले उत्पाद, ... पंजाब में सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती: ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, 5 साल रखरखाव और पंचायत की संतुष्टि ... मान सरकार की विज्ञान-आधारित योजनाओं से पराली प्रदूषण में 94% गिरावट — ‘पंजाब मॉडल’ को केंद्र ने किया... गृह मंत्रालय का 'विपक्ष' को जवाब: राहुल गांधी के तीखे सवाल पर नित्यानंद राय ने दिया आंकड़ों सहित स्प... हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामा: मां बनाम बेटी का मुकाबला, इस क्षेत्र में सियासी घमासान तेज, लोग ले रहे है... नाम में ही दर्शन: PMO अब 'सेवा तीर्थ', राजभवन अब 'लोक भवन', मोदी सरकार का जन-केंद्रित प्रशासन का मॉड... ट्रंप से भी 10 गुना टाइट सिक्योरिटी! पुतिन का प्रोटोकॉल इतना सख्त कि फोन, टॉयलेट और पेन भी होते हैं ...
मनोरंजन

मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 64 की उम्र में निधन हो गया है। शोभा ने 14 अक्तूबर रात डेढ़ बजे के करीब अंतिम सांस ली। नृत्यांगना के निधन की जानकारी उनके पति अर्जुन राव ने शेयर की है।

शोभा के पति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अर्जुन राव ने बताया कि वो लंबे समय से न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वो मौत और जिंदगी की जंग को ज्यादा देर तक लड़ न सकीं और दुनिया को अलविदा कह गईं।

शोभा नायडू  ने सत्यभामा, देव देवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईंबाबा और देवी पार्वती की मुख्य भूमिकाओं को निभाया था। शोभा नायडू की कलाकारी को न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, हांगकांग, मैक्सिको, वैनेजुएला और क्यूबा सहित कई देशों में कार्यक्रम किए।

शोभा नायडू पद्मश्री पुरस्कार अपने नाम किया था। उनके निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। सीएम के अलावा फैंस और स्टार्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button