ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

J&K: बडगाम मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, दूसरा फरार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बडगाम के क्रालपोरा चदूरा में तड़के घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवान जब एक क्षेत्र विशेष की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। किसी भी तरह के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए मुठभेड़ स्थल के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इस बीच अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बडगाम में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button