Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

पंजाब चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं आप के  कुलवंत सिंह 

चंडीगढ़। मोहाली से आप पार्टी के उम्मीदवार  कुलवंत सिंह राज्य के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।उनके पास 251 करोड़ की संपत्ति है। कुलवंत सिंह मोहाली के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं और उनकी गिनती पंजाब के बड़े रियल स्टेट टायकून में होती है। कुलवंत के पास एक बेंटले कार है, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ है। अकाली दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके कुलवंत सिंह पिछले साल दिसंबर महीने में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप में शामिल होने के बाद उन्हें मोहाली शहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव आयोग के सामने दायर हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के पास 250 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। जिसमें से 204 करोड़ की चल और करीब 47 करोड़ की अचल संपत्ति है। अपने हलफनामें में कुंलवत ने बताया कि उनके नाम सिर्फ एक बुलेट है, जबकि पत्नी के नाम चारपहिया वाहन है। हालांकि उनकी कंपनी के नाम पर लग्जरी बेंटले कार है। कुलवंत सिंह पांच कंपनियों के डायरेक्टर है। उनकी कंपनियों का सालाना टर्न ओवर करीब 1200 करोड़ का है।

रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मोहाली से सटे खरर इलाके में पंजाब की पहली आवासीय कॉलोनी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने राज्य के अलग अलग जिलों में रियल एस्टेट का काम किया।उन्होंन 1995 में पहली बार राजनीति में कदम रखकर स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ा। निकाय चुनाव में जीत मिलने के बाद वे नगर निकाय में उपाध्यक्ष बने और बाद में अध्यक्ष भी बने। वे 2005 तक निकाय अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन वे हार गए। बाद में वे मोहाली के पहले मेयर भी बने।

मोहाली शहर सीट से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह के खिलाफ अकाली दल से परविंदर सोहाना और कांग्रेस के टिकट पर बलबीर सिंह मैदान में हैं। वहीं किसान संगठनों ने रवनीत बरार को मोहाली शहर से चुनाव मैदान में उतारा है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें