ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
देश

मुंबई में मानसून ने बढ़ाई मुसीबत, भारी बारिश और हाई टाइड का अलर्ट जारी

मुंबईः भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिल्ली समेत पंजाब को जहां मानसून का इंतजार है वहीं महाराष्ट्र में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मानसूनी बारिस के साथ ही मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। मुंबई में फिलहाल मुसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, समंदर की लहरें उफान मार रही हैं जिसकी वजह से अलर्ट जारी किया गया है।

पानी में बह रहीं गाड़ियां
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते आलम यह है कि गाड़ियां भी पानी में बह रही हैं। पालघर इलाके में एक स्विफ्ट कार में चार लोग बह रहे थे जिन्हें बचा लिया गया। महानगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। कई जगहें पेड़ उखड़ गए हैं तो कहीं मकान का एक हिस्सा ढह गया। वहीं गली-गली में खड़े पानी ने बीएमसी की तैयारियों की पोल खोल दी है।

वहीं महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लगातार जारी बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की 22 फुट ऊंची एक दीवार के उससे सटी झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रात को झोपड़ियों में सो रहे कई लोग इसके चपेट में आ गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button