ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
देश

AAP नेता दुर्गेश पाठक का आरोप, छठ पूजा को लेकर राजनीति कर रही है भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने छठ पूजा को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर छठ पर्व मनाने पर रोक लगा दी है, फिर भी भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार पर छठ पूजा की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाकर राजनीति कर रही है। इस बाबत मंगलवार को आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी करके छठ पर्व मनाने पर रोक लगा दी है और दूसरी तरफ भाजपा नेता आप सरकार पर पर्व मनाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाकर गंदी राजनीति कर रहे हैं।

पाठक ने कहा ‘हम भाजपा से मांग करते हैं कि वह गृह मंत्री अमित शाह से छठ पर्व मनाने की अनुमति लेकर आए, छठ पूजा की पूरी तैयारी कराने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार की है।’ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस आस्था के महापर्व पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहती है। हर हाल में होनी चाहिए छठ पूजा पाठक ने कहा कि छठ पर्व उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

छठी मइया का आशीर्वाद हम सभी के लिए बड़ा महत्व रखता है। उन्होंने कहा ‘मेरे जैसे लाखों लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से निकलकर देश के विभिन्न राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी हम लोग कभी भी अपनी संस्कृति से अलग नहीं हुए। हमेशा हम लोगों की कोशिश यही रहती है कि हम किसी भी परिस्थिति में रहे, लेकिन छठी मइया की पूजा हर हाल में होनी चाहिए।’ कोरोना का असर इस पर्व पर भी पड़ा है। वहीं आप की पूर्वाचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष संजय भगत ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने ही 72 घाटों से छठ पूजा की शुरुआत की थी और आज पूरी दिल्ली में 1200 से अधिक घाटों पर छठ पूजा की जाती है।

Related Articles

Back to top button