ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग ने दो काउंटी में दोबारा मतगणना का दिया आदेश

मैडिसनः विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग ने दो काउंटी में डाले गए 800,000 से अधिक मतों की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर फिर से गिनती करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। ट्रंप द्वारा पुनर्मतणना के लिए 30 लाख डालर का भुगतान करने के बाद आदेश कानूनी तौर पर जरूरी था। इस पर बुधवार रात पांच घंटे से अधिक समय तक बहस के बाद सहमति बनी।

डेमोक्रेटिक कमिश्नर मार्क थॉमसन ने बहस के दौरान कहा, ‘‘यह असाधारण है कि हम छह लोगों में इसको लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के बीच आयोग 3-3 से विभाजित है। मिल्वाउकी और डेन काउंटी में मतों की फिर से गणना शुक्रवार से शुरू होगी और यह एक दिसंबर तक पूरी हो जानी चाहिए जहां जो बाइडन ने ट्रंप को 2 के मुकाबले 1 से अधिक के अंतर से हराया था।

ट्रंप की प्रचार टीम ने काउंटी में ‘‘अनियमितताओं” का हवाला दिया है, हालांकि अवैध गतिविधि का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है। विस्कॉन्सिन के शीर्ष चुनाव अधिकारी मेगन वोल्फ ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम समझते हैं कि दुनिया की नजर अगले कुछ हफ्तों के दौरान विस्कॉन्सिन के इन काउंटी पर होगी।”

Related Articles

Back to top button