ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
देश

मायावती के बयानों पर SP का पलटवार- जनता जानती है BSP की असलियत, उपचुनाव में सिखायेगी सबक

लखनऊ: सपा ने लोकसभा चुनाव में आपसी गठबंधन की नाकामी के बाद बसपा प्रमुख मायावती के तल्ख बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता बसपा की असलियत जानती है और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव में वह उसे जवाब देगी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि बसपा प्रमुख भले ही सपा को बुरा-भला कह रही हों, लेकिन जनता उनकी असलियत जानती है।

बसपा प्रमुख के बयानों पर सपा अध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में जनता बसपा को जवाब देगी। चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और सपा बसपा समेत सभी विरोधियों के खिलाफ पूरी तैयारी से लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि सपा और बसपा ने हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव आपसी गठबंधन करके लड़ा था। हालांकि इस गठजोड़ को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल सकी थी। बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिली थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। बहरहाल, मायावती ने पिछले दिनों बसपा की एक बैठक में सपा से गठबंधन को नुकसानदेह बताते हुए इसे खत्म कर दिया था और भविष्य में सभी चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान किया था।

बता दें कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 11 विधायक सांसद बन गए हैं। इनमें से 8 विधायक भाजपा और 1-1 विधायक सपा और बसपा के हैं। इन सीटों में रामपुर, टूंडला, इगलास, गंगोह, जलालपुर, जैदपुर, बलहा, लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, प्रतापगढ़ और मानिकपुर शामिल हैं। इन सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि उसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button