ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
मनोरंजन

Indian Idol 12 होस्ट आदित्य नारायण की शादी की रस्में शुरू, तिलक सेरेमनी का वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 28 नंवबर को श्वेता और आदित्य की तिलक सेरेमनी हुई, जिसके वीडियोज़ और फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

तिलक सेरेमनी के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें श्वेता और आदित्य स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान आदित्य के पिता और बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी स्टेज पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे वीडियो में आदित्य अपने घर की कुछ महिलाओ

आपको बता दें कि आदित्य और श्वेता ने एकदम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है। 1 दिसंबर को एक मंदिर में दोनों की शादी होगी जिसमें केवल 50 लोग ही शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन्स और पैनडेमिक को देखते हुए आदित्य अपनी शादी बहुत शाही तरीके से नहीं कर रहे हैं। हालांकि शादी के बाद 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। उम्मीद है वहां फिल्म दुनिया के कुछ नाम चेहरे नज़र आएंगे।

पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन को भी किया इन्वाइट

आदित्य नारयण के पिता उदित नारायण ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा है। हालांकि वो आएंगे या नहीं ये पता नहीं। Koimoi.com से बात करते हुए उदित नारायण ने कहा, ‘शादी की तैयारियां पूरे ज़ोरों से चल रही हैं। 1 दिसंबर को मंदिर में दोनों की शादी होगी फिर 2 दिसंबर को रिसेप्शन। दिसबंर 5 स्टार होटल में होगा, हालांकि अभी वेन्यू फाइनल होना बाकी है। हम कई सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो ऐसा कैसे हो सकता है कि हम उन्हें इनवाइट न करें। हां ये अलग बात है कि कोरोना है, और बड़े-बड़े लोग नहीं आएं तो कह नहीं सकते। लेकिन हमने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं रखी है। हमने प्रधानमंत्री और अमिताभ बच्चन को भी इन्विटेशन भेजा है’।

Related Articles

Back to top button