Breaking
मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर

हरियाणा में बेकाबू कार ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

हरियाणा के रोहतक में लाहली गांव के पास शनिवार को एक बेकाबू कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीन मृतकों में से एक की पहचान रोहतक के चुन्नीपुरा निवासी विवेक के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान पंजाब के जीरकपुर निवासी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।कलानौर स्टेशन हाउस ऑफिसर सुशीला ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई अस्पताल भेज दिया गया है और एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पंजाब नंबर PB10FB9439 वाली एक कार कलानौर की ओर से रोहतक की ओर आ रही थी, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरीत दिशा से आ रही थी। कार की गति इतनी अधिक थी कि उसने पीछे से ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें