ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
देश

जिद्द पर अड़े राहुल गांधी, जल्द चुनाव करवाने की कही बात

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की थी, इस फैसले को वो बदलने के लिए तैयार नहीं है। राहुल गांधी का कहना है कि वो इस फैसले से टस से मस नहीं होंगे। तो वहीं कांग्रेस के पास अभी तक कोई ऐसा नेता नहीं है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष का पद दिया जा सके। वहीं राहुल गांधी ने जल्द से जल्द चुनाव करवाने की बात कही और कहा कि जल्द से जल्द पार्टी का कोई नया अध्यक्ष बनाया जाए।

बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पद के लिए चुनाव होने चाहिए, मैं इस पद पर नहीं हूं। बता दें कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

राहुल का मानना है कि पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने में काफी देर हो रही है।पार्टी को जल्द से जल्द वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर इस पर फैसला करना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि इस प्रक्रिया का वह हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्किंग कमेटी की बैठक कब बुलाई जाएगी, ये भी समिति के सदस्य ही तय करेंगे. मैं बैठक नहीं बुलाउंगा।

गौरतलब है कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है तभी से पार्टी में हलचल मची हुई है। उन्होंने इस बात को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की थी कि हार की जिम्मेदारी किसी नेता ने नहीं ली और ना ही उनकी पेशकश के बाद किसी ने इस्तीफा दिया। जिसके बाद पार्टी में सैकड़ों नेताओं ने अपना पद त्याग दिया था, हालांकि इसमें कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता शामिल नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button