Breaking
केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में  म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित  साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाह...  पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त सड़क पर खाना देने वालों पर लग रहा जुर्माना तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान के तहत सक्रिय तीन माओवादियों ने एसपी व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। आत्म समर्पण करने वालों में दंडकारण्य किसान मजदूर संगठन (डीकेएमएस) का अध्यक्ष व इनामी भी शामिल है।सरेंडर करने वालों में मलांगीर एरिया कमेटी के पोटली पंचायत डीकेएमएस अध्यक्ष मंगड़ू उर्फ मंगल सोढ़ी एक लाख रुपये का इनामी है। वह ध्रुवापारा अरनपुर का निवासी है। इसके अलावा मेटापारा का सुक्का उर्फ केदार मंडावी तथा मिलिशिया सदस्य ग्राम पोटली निवासी जोगा मड़काम शामिल है। तीनों नक्सलियों पर फोर्स को नुकसान पहुंचाने, फायरिंग करने, सड़क बाधित करने, ग्रामीणों से मारपीट जैसे कई अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है। दो दिन पहले भी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 124 इनामी माओवादियों सहित कुल 509 नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। वहीं नक्सलियों ने कहा कि वे बहकावे में आकर नक्सल संगठन से जुड़े थे। अब परिवार के बीच रहकर समाज हित में काम करेंगे।

केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी     |     स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में     |      म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित      |     साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान     |     मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण     |     रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाहित है     |      पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते     |     अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त     |     सड़क पर खाना देने वालों पर लग रहा जुर्माना     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201