Breaking
ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले

दिवंगत पूर्व सांसद की पत्नि हिना शहाब पर बन रही वेब सीरीज ‘रंगदार’ एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह निभाएंगी किरदार

सीवान के बाहुबली सांसद रह चुके मो. शहाबुद्दीन का परिवार इन दिनों फिर से चर्चा में है। कारण यह है कि एक वेब सीरीज ‘रंगदार’ इन पर केन्द्रित करके बन रही है। इसकी शूटिंग लखनऊ में चल रही है। जानकारी है कि इसका फिमेल किरदार दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की जिंदगी से प्रेरित है। इस किरदार को निभा रही हैं एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह। इससे पहले बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर आई वेब सीरीज महारानी खूब चर्चा में रही थी। इसमें हुमा कुरैशी ने लीड भूमिका निभाई थी। राजनीतिक कार्यकर्ता से लेकर आम लोगों तक यह वेब सीरीज काफी चर्चा में रही थी। सीरीज की कहानी और उसके कैरेक्टर डॉन से नेता बने दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से प्रेरित है। आकांक्षा इसे पूरे दम के साथ पर्दे पर निभाने में लगी हैं। आकांक्षा का कहना है कि इस सीरीज को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने करियर में इस तरह का रोल पहले नहीं किया है।

फिल्म के मुख्य किरदार को बेहतर ढ़ंग से पर्दे पर लाने के लिए आकांक्षा शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के जुड़ी बातों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। हिना शहाब की भूमिका निभाने वाली आकांक्षा ने अपना करियर कलर्स की टीवी सीरियल ‘ ना बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया। हिन्दी फिल्मों में आकांक्षा ने बद्रीनाथ की दुल्हनियां से डेब्यू किया था। बड़ी बात यह कि जल्द ही आकांक्षा अजय देवगन की फिल्म ‘ रनवे 34’ में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगी।

ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें