ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
खेल

CWC 2019: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज में आज होगा हाईवोल्टेज मैच, जीत का है आखिरी मौका

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 के अपने आखिरी मुकाबले में आज यहां हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें काफी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अब इनके लिए यह मैच साख की लड़ाई बन गया है। वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है। उसने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे जीत नसीब नहीं हुई। अफगानिस्तान ने भी कुछ मैचों में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन जीत के लिए जरूरी संयम वो दिखा नहीं सकी। यह टीम जब विश्व कप में आई थी तब उम्मीद थी कि एक दो बड़े उलटफेर करेगी लेकिन अब यह उम्मीद धराशायी हो गई।

आखिरी मैच में उसके पास जीत हासिल करने का अवसर है, लेकिन किसी भी लिहाज से वेस्टइंडीज का सामना करना उसके लिए आसान नहीं होगा। चिंता वेस्टइंडीज को भी होगी। उसका कारण अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे नाम हैं। स्पिन विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की कमजोरी रही है जिनके खिलाफ तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट जल्दी गिरते हैं।

ऐसे में क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कालरेस ब्रैथवेट को अफगानिस्तान के खिलाफ संभल कर खेलना होगा। साथ ही उतना ही चौकन्ना अफगानिस्तान को भी रहना होगा क्योंकि अगर विंडीज की बल्लेबाजी चल निकली तो अफगानिस्तान के फील्डर सिर्फ सीमा रेखा के पार से गेंद उठाने के लिए होंगे। विंडीज की गेंदबाजी में इस विश्व कप में एक नाम चर्चा का विषय रहा। वो हैं शेल्डन कॉटरेल। इस युवा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओशाने थॉमस ने उनका बखूबी साथ दिया है। केमर रोच और शेनन गैब्रिएल टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा।

दोनो टीमों पर एक नज़र : 

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हशमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, कालरेस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, सुनील एम्ब्रीस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button