ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
देश

विदेश मंत्रालय ने कहा- आतंकी समूहों के मामले में आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है पाक

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपने ‘‘दिखावटी’’ कदमों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों को धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने मुंबई आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके 12 नजदीकी सहयोगियों के खिलाफ 23 मामलों में ‘‘आतंकवाद के वित्तपोषण’’ के लिए मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है जब पाकिस्तान पर इसके लिए वैश्चिक दबाव बढ़ रहा है कि वह भारत में भीषण हमले करने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ कदम उठाने के नाम पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूहों के खिलाफ दिखावटी कदमों के झांसे में नहीं आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button