ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
देश

बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 40 हजार के पार

 बजट पेश होने से पहले बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक बार फिर 40,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह साढ़े नौ बजे 114.67 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 40,022.73 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद 10 बजकर 15 मिनट पर नीचे आकर 48.84 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 39,956.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 9.85 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 11,956.60 अंक पर पहुंच गया। अन्य एशियाई बाजारों में , शंघाई कंपोजिट सूचकांक , हेंगसेंग , निक्की और कॉस्पी में भी शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहे। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 28.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 58.59 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध लिवाल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button