Breaking
छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा... कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखा... इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार... इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक ह... इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से क... युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद

हरियाणा में फिर सरकार के खिलाफ किसानों का मोर्चा, मांग रहे मुआवजा

हरियाणा के कई हिस्सों में किसानों ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करनाल में किसान मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि इस बार गुलाबी सुंडी ने कपास की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पुलिसबल की तैनाती के बीच जिंद, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और करनाल जिलों के किसान इकट्ठा हुए थे। किसानों ने एक मार्च भी निकाला। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा, बारिश और गुलाबी सुंडी की वजह से हजारों एकड़ की कपास की फसल नष्ट हो गई। लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई मुआवजा नहीं दिया है। वहीं जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी तो उसने एक एकड़ पर 17 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया था।

किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं सुनती है तो वे आंदलोन करेंगे। बता दें कि इससे पहले किसान कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर एक साल तक धरने पर बैठे थे। अंत में सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए। बताते चलें कि इस  बार बारिश की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। रबी की फसल में इस बार गिरावट के आसार हैं। हरियाणा में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 17 हजार से ज्यादा किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम किया है। किसानों का कहना है बिन मौसम बरसात की वजह से गेहूं, सरसों, चना और कपास की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। बहुत सारे किसानों का कहना है कि उनकी फसलों का बीमा नहीं है इसलिए उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।

छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |     भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें