Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया तथा रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की डॉ. (श्रीमती) ब्रीज़ त्रिपाठी, श्री अशोक हिन्दुस्तानी, श्री सैफुद्दीन, श्री गुणादित्य त्रिपाठी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और इस दिशा में सक्रिय व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण करते हैं।

सोसायटी द्वारा विगत 18 वर्ष से अधिक समय से सामाजिक क्षेत्र में सेवा एवं सुधार के कार्य नियमित रूप से किये जा रहे हैं। सोसायटी बेटी बचाओ, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी सक्रिय है। सोसायटी भोपाल, अशोक नगर, लटेरी सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब 11 हजार पौधे लगा चुकी है और पौधों के संरक्षण का काम भी लगातार कर रही है। सोसाइटी बच्चों के यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता की दिशा में अब तक 19 हजार बालिकाओं को निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी है।

पूर्व सैनिक पैराकमांडो अशोक हिन्दुस्तानी स्वच्छ भारत प्रचारक के रूप में साइकिल से पूरे भारत की यात्रा कर चुके है। वे स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ- पर्यावरण बचाओ का सन्देश लेकर 25 वर्षों से कार्य कर रहे है। लगभग 5 वर्षों से पॉलीथिन मुक्त भारत और भोपाल को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने और सरकार का सहयोग करने का भी सन्देश दे रहे है।

पैंसठ वर्षीय श्री सैफ़ुद्दीन ने 2 अक्टूबर 2015 से अपने दो पहिया वाहन से स्वच्छता के प्रति जन जागरण अभियान कर रहे हैं। वे स्वच्छता के संदेश के वस्त्रों को धारण कर दो पहिया वाहन में भोपाल के अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों की यात्रा कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।

पौधों का महत्व

करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। ग्रीष्म में गुलमोहर के पेड़, पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें