ब्रेकिंग
Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू
देश

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, अभी से शुरू है बूंदाबांदी

पटनाः  राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी बादल छाने के साथ रिमङिाम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पटना तथा राज्य के कई हिस्सों में शनिवार व रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर और पूर्णिया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री तथा गया का तापमान 27. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मानसून सक्रिय है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार और रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 25़ 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button