मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
जहां गुरुवार रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।