Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

पुष्पा मूवी का ट्रैलर अब यहाँ भी दिखा…उसी तर्ज पर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे चंदन तस्कर 

बिलासपुर- रतनपुर पुलिस की कार्यवाही से पहले ही भागे चंदन तस्कर घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है आज बस स्टैंड में चंदन की लकड़ी के तस्करों को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही तस्कर भाग खड़े हुए और पुलिस की पूरी टीम को सिर्फ हाँथ लगी सौ किलो चंदन की लकड़ी आरोपियों के भागने के बाद पुलिस सौ किलो लकड़ी समेटकर थाने आ गई। जब्त लकड़ी की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है, कि 09 फ़रवरी को रतनपुर पुलिस द्वारा ‘पुष्पा’ फिल्म की
तर्ज पर हो रही चंदन की लकड़ियों की तस्करी पर कार्यवाही की गई है।
बिलासपुर जिले के सीमावर्ती जिले
गौरेला/पेन्ड्रा/ मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ो की उपज होती है, जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर को मुखबिर द्वारा सफेद चंदन की पेड़ो की तस्करी के
संबंध में सूचना मिली थी, की दो युवक नया बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर उत्तर
प्रदेश जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे है, पुलिस अधीक्षक को मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एस0डी0ओ0पी0 कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी
रतनपुर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी
के टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरी लेकर खड़े दो अज्ञात युवक पुलिस की वाहन
को देखकर भागने लगे जिनका पीछा किया गया, किन्तु संदेही युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। रतनपुर
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवकों द्वारा छोड़े गये बोरे को चेक किया गया जिसमें लगभग 2-2 फीट
लम्बाई के कुल 15 नग सफेद चंदन के पेड़ के कटे हुए खुशबूदार टुकड़े बरामद किया गया। जिसका तौल कराने पर
कुल वजनी 100.11 किलोग्राम होना पाया गया, जप्त सफेद चंदन की लकड़ियो की कीमत लगभग 05 लाख रूपये
है। रतनपुर पुलिस द्वारा सफेद चंदन की खुशबुदार लकड़ियो को संदिग्ध चोरी का तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित
लकड़ी के तस्करी के अपराध से संबंधित मसरूका होने के संदेह पर धारा- 102 जा.फौ. अंतर्गत कार्यवाही की जा रही
है। जप्ती समान –
1श्वेत चंदन 15 नग वजनी 100.11 किलोग्राम
कीमती- 05 लाख रूपये। सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई एवं परिवहन भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंधित एवं दण्डनीय है,
सफेद चंदन का उपयोग औषधि सौन्दर्य प्रसाधन एवं धार्मिक कार्यों में किया जाता है।
छत्तीसगढ़ में चंदन दुर्लभ है,
पुलिस को ऐसा अनुमान है कि अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर चंदन लकड़ी को उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जाता है।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201