ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
खेल

कौन रचेगा इतिहास, खिताब के लिए दमखम झोंकेंगे इंगलैंड और न्यूजीलैंड

लंदन: करीब डेढ़ महीने के रोमांच के बाद अब आई.सी.सी. विश्वकप का समापन होने जा रहा है और लंदन के लार्डस मैदान पर न्यूजीलैंड और मेजबान इंगलैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में जीत किसी भी टीम की हो ‘इतिहास’ बनना तय है। लगातार दूसरी बार आई.सी.सी. विश्वकप के फाइनल में पहुंचे केन विलियम्सन की निगाहें अपनी कीवी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर कमर कस उतरेंगे तो दूसरी ओर इयोन मोर्गन पर इंगलैंड को अपने घरेलू मैदान पर आई.सी.सी. विश्वकप के इतिहास में पहली बार चैंपियन का तमगा दिलाने का दबाव है।

इंगलिश टीम के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव इसलिए भी अधिक है कि क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस देश को ही विश्वकप के फाइनल में पहुंचने में 27 वर्षो का समय लग गया और अब अपनी घरेलू परिस्थितियों में उससे हर हाल में इस सुनहरे मौके को भुनाने की अपेक्षा की जा रही है। न्यूजीलैंड के लिए मौजूदा विश्वकप काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है और टीम ने नंबर एक वनडे टीम और लीग चरण में शानदार प्रदर्शन के साथ तालिका में शीर्ष पर रही विराट कोहली की भारतीय टीम को सैमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि खुद उसके लिए आखिरी लीग चरण मुकाबले हारने के बाद एक समय सैमीफाइनल तक के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया था।

हालांकि सैमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम ने बड़ा उलटफेर करे हुए भारत को वर्षा बाधित मुकाबले में रिजर्व डे में 18 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भारतीय टीम के शीर्ष क्रम को कीवी टीम के गेंदबाजों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने गेंद के साथ बल्ले से भी संयम से खेल दिखाया जबकि उसकी कसी हुई फीलिं्डग ने मजबूत माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने का एक भी आसान मौका नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button