ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
मनोरंजन

shehnaaz gill पर किए आपत्तिजनक ट्वीट को लाइक करना पड़ा भारी, ऑल्ट बालाजी को मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में शहनाज गिल को जो प्यार मिला उसका नतीजा ये है कि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त हो गई है। शहनाज के फैन्स उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, वो उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। जहां शहनाज के खिलाफ एक ट्वीट को लाइक करने के चक्कर में ऑल्ट बालाजी को दिन में तारे देखने पड़ गए।

इसलिए भड़के शहनाज के फैंस

हुआ ये कि सिद्धार्थ शुक्ला का नया शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होने वाला है। इस बीच ऑल्ट बालाजी के ट्विटर हैंडल से शो से जुड़ा हुआ एक आपत्तिजनक ट्वीट लाइक हो गया जिसे देखकर शहनाज गिल के फैंस भड़क गए। कई यूजर्स ने ऑल्ट बालाजी ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया तो कुछ ने इसकी रेटिंग को निगेटिव रिव्यूज दिए। मामला बढ़ता देख ऑल्ट बालाजी के सोशल मीडिया अकाउंट को देख रही एजेंसी ने इस पूरे मामले को गलती से हुई घटना बता माफी मांगी है।

मांगी माफी

डिजिटल और सोशल मीडिया एजेंसी ऑटम वर्ल्डवाइड ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे ऑल्ट बालाजी ने रीट्वीट किया है उन्होंने लिखा कि ‘हम ऑटम, ओआरम ऑल्ट बालाजी के सोशल मीडिया को मैनेज करते हैं। बीती रात को हमारे टीम के एक सदस्य से गलती से शहनाज के बारे में एक ट्वीट लाइक हो गया जो कि ठीक नहीं था। हम प्रशंसकों और कलाकारों को सबसे ज्यादा सम्मान देते हैं और किसी को ठेस पहुंचाने का हमारा कभी भी इरादा नहीं था।’

ऑल्ट बालाजी की नहीं थी गलती

‘हम एक्टर, ऑल्ट बालाजी और सभी प्रशंसकों से विनम्र माफी मांगते हैं. हमने इसपर सख्त कार्रवाई की है जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि यह दोबारा कभी ना हो। हम माफी मांगते हैं यह पूरी तरह से हमारी तरफ से हुआ है ना कि ऑल्ट बालाजी की ओर से। हम उम्मीद करते हैं कि आप ऑल्ट बालाजी और उनके शोज को ढेर सारा प्यार देते रहेंगे।’

Related Articles

Back to top button