Breaking
बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात? जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज? इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत... मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार... जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान... क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की

चंडीगढ़ सेक्टर-37 में जुटेंगे; दोनों MLA सदन भी जाएंगे; विश्वास प्रस्ताव पर वॉकआउट संभव

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पंजाब की AAP सरकार के विधानसभा सेशन का भाजपा द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। आशंका है कि AAP GST, बिजली, पराली के मुद्दों की आड़ में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसके विरोध में भाजपा भी समानांतर जनता की विधानसभा लगाएगी। भाजपा के सभी नेता और समर्थक सेक्टर 37/ए स्थित बतरा सिनेमा की पार्किंग में सुबह 11:30 बजे जनता की विधानसभा लगाएंगे।हालांकि भाजपा पंजाब के अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा समेत दोनों विधायक विधानसभा सदन में भी जाएंगे, लेकिन यदि AAP द्वारा पंजाब के महत्वपूर्ण मामलों के अलावा विश्वास प्रस्ताव लाया गया तो दोनों विधायक सदन का बायकॉट करके बाहर आ सकते हैं। AAP के बहिष्कार के बाद अश्वनी शर्मा समेत दोनों भाजपा विधायक चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में लगाई जा रही जनता की विधानसभा में पहुंचेंगे।कोर कमेटी की मीटिंग में लिया फैसलापंजाब विधान सभा सेशन के लिए जहां AAP रणनीति बनाने में जुटी थी, वहीं भाजपा ने भी कोर कमेटी की मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट किया कि भाजपा सेक्टर-37/ए स्थित बतरा सिनेमा की पार्किंग में बैठकर आज सुबह 11:30 बजे जनता की विधानसभा लगाएगी, ताकि लोगों के सामने AAP का पर्दाफाश किया जा सके।अश्वनी शर्मा ने कहा कि AAP ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए, लेकिन किसी एक को भी पूरा नहीं किया। पंजाब की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। किसानों की हालत बद से बदतर है। पंजाब को कर्जे से उबारने के लिए AAP के पास कोई नीति नहीं है। बावजूद इसके CM भगवंत मान समेत AAP के सभी विधायक पंजाब के असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में जुटे हैं।कैप्टन ने कांग्रेस को बताया छोटी सोच वाली पार्टीपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा में शामिल होकर कोर कमेटी की मीटिंग में पहुंचे थे। यह पहला मौका था, जब कैप्टन भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटी सोच के लोग हैं। इसी कारण वह करीब एक महीना पहले ही सोनिया गांधी (हाईकमान) के पास अपना इस्तीफा ले गए थे, लेकिन पार्टी में लगातार टांग खींचने का दौर जारी रहा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात?     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज?     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें