Breaking
मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर

समुंदर किनारे कबूरतों के साथ मस्ती करती नजर आईं शहनाज गिल

अपनी चुलबुली अदाओं और मासूमियत से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग आज किसी भी बड़े कलाकार से कम नहीं है। कम समय में ही शहनाज ने लोगों के दिल में गहरी जगह बना ली है। यही वजह है कि अभिनेत्री के दुख- सुख, हंसने- रोने सभी का असर उनके फैंस पर भी होता है। अभिनेत्री की आंखों में आंसू देख उनके फैंस भी दुखी होते हैं। तो वहीं उन्हें खिलखिलाता और हंसता देख उनके चाहने वालों के चेहरे में भी मुस्कान आ जाती है

शहनाज समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस बेहद पसंद भी करते हैं और इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी क्रम में अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में शहनाज समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह रेत पर बैठे कबूतरों का पीछा करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जैसे ही इन कबूतरों के पास पहुंचने की कोशिश करती हैं, वह जमीन छोड़ आसमान में उड़ जाते हैं।

बिग बॉस 13 में शहनाज अक्सर कौवे से बात करती नजर आती थीं। बिग बॉस के घर में जब भी शहनाज और सिद्धार्थ की आपस में लड़ाई होती थी, वह इसी कौवे से बात करके अपना टाइम पास किया करती थीं। सिद्धार्थ के जाने के बाद यह पहला मौका है जब शहनाज ने खुद के लिए वक्त निकाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं भी उड़ पाती। वीडियो में शहनाज को हंसता, खेलता और मुस्कुराता देख उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। खुशी भरे शहनाज के छोटे से वीडियो ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें