Breaking
मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर

जनपद में हुए दर्जनों कार्यक्रम, सांसद रह चुके हैं नरेश अग्रवाल

हरदोई: हरदोई में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर स्त्री के पुरुषार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसिड अटैक महिलाओं के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेत्री सुहाना जैन ने किया। जिस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही है। नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर आज जनपद में दर्जनों जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कहा, मैंने कभी महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं कियाशहर के महेंद्र प्लाज़ा में स्त्री के पुरुषार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तमाम तरह के विचार व्यक्त किए। कहा कि हमने महिलाओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया। हरदोई जनपद में 45 वर्षों से राजनीति करता आया हूं, कभी गुंडे,बदमाशों को पनपने नहीं दिया। गुंडों की जगह जेल या ऊपर, तीसरी जगह उनका कोई काम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं लढ़ी के दो पहियों की तरह है। इसी वजह से केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है। अब हरदोई जिले की महिलाएं राजनीति में आगे आ रही है। इन सभी महिलाओं और युवाओं को हमेशा हमने आगे बढ़ाने का काम किया है।बोले- कोई भी समस्या हो तो मुझे बताएंपूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा के कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल ने एसिड पीड़ित महिलाओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जोकि काफी चर्चा में है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से कहा कि उन्हें कभी भी कोई जरूरत पड़े तो उनके पास आये, उनकी हर स्तर से मदद की जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज ने नरेश अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हालांकि पूरे जनपद में नरेश अग्रवाल का जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। लेकिन एसिड अटैक महिलाओं के साथ मनाया गया जन्मदिन चर्चा का विषय बना है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें