Breaking
दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बंद का ऐलान

देहरादून| अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जघन्य अंकिता हत्याकांड के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हत्याकांड की जांच में देरी और आरोपियों को बचाने के आरोप विभिन्न संगठनों ने पुलिस व सरकार पर लगाए हैं। राजधानी देहरादून में कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले को एसएसपी ने 9 सुपर जोन, 21 जोन और 43 सेक्टरों में विभाजित किया है। जिससे कि इस बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्यभर के तमाम जन संगठनों, व्यापार संघों ने रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। विभिन्न राजनीतिक दलों समेत कांग्रेस पार्टी ने भी उत्तराखंड बंद का समर्थन किया है। पार्टी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से बंद का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी लगातार केंद्र व राज्य सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन, सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है।

दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें