Breaking
मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर

महात्मा गांधी के देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं-मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा गांधी सद्भावना सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज सारे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने अपने विचारों और जीवनशैली से संसार को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहिंसावादी विचारधारा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज सारा विश्व हिंसा व अशांति से जूझ रहा है। ऐसे समय में मात्र गांधीवादी सोच ही विश्व को शांति और अंिहंसा की ओर अग्रसर कर सकती है।उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका से की, जहां उन्होंने सरकार की रंगभेद की नीति को समाप्त करने के लिए सत्याग्रह किया। गांधी जी के द्वारा लिखी गई उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोगÓ सत्य और अहिंसा के दर्शन पर आधारित एक अद्वितीय रचना है। आज की युवा पीढ़ी को इसे जरूर पढऩा चाहिए। इसके अध्ययन से युवा पीढ़ी में गांधीवादी सोच विकसित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के द्वारा देश में सुदृढ़ की गई अहिंसावादी विचारधारा के कारण आज भारत का पूरे विश्व में सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र संघ में 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। इसका सभी देशों ने अनुमोदन किया। आज इस दिन को पूरी दुनिया अहिंसा दिवस के रूप में मना रही है, यह देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में देश को गांधीवादी विचारधारा से एक अलग पहचान मिली है। आज विविधताओं से भरे हमारे देश में युवाओं की चेतना में गांधी जी के विचारों का व्यापक समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा गांधी जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महान वैज्ञानिक आइन्स्टाइन ने कहा था कि आने वाली पीढिय़ों को विश्वास नहीं होगा कि ऐसा महापुरूष कभी इस संसार में आया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1971 में देश की पूर्वी सीमा पर आए शरणार्थी संकट के दौरान शरणार्थी शिविरों में सेवा करने की प्रेरणा उन्हें गांधी जी से मिली। गांधी जी की जीवनी से परपीड़ा को अपना समझने तथा इसके निवारण के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की सीख प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही उनका गांधी जी के विचारों से जुड़े संस्थान गांधी पीस फाउण्डेशन से जुड़ाव रहा। इसके शिविरों में उन्हें गांधी जी के अहिंसा, करूणा, दया व आपसी सद्भाव के सिद्धांतों को आत्मसात करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उनको श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री एसएमएस स्टेडियम में उपस्थित बच्चों के बीच जाकर उनसे मिले।5 गांधीवादी विचारकों को मिला गांधी सद्भावना सम्मान गांधी जयन्ती के अवसर पर गहलोत ने गांधी जी की विचारधारा पर चलते हुए समाज की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 5 गांधीवादी विचारकों को गांधी सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया। इनमें प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (मरणोपरान्त), नेमीचंद जैन (मरणोपरान्त), अमरनाथ भाई जी, गांधी पीस फाउण्डेशन के अध्यक्ष कुमार प्रशांत तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के फाउंडर और चीफ पेट्रन डी.आर. मेहता शामिल थे। इन्हें मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख रूपए की सम्मान राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांधीवादी विचारकों को प्रतिवर्ष गांधी सद्भावना सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के इंटीग्रेटेड पोर्टल ूूूण्ैबीमउमेण्तंरेंजींदण्हवअण्पद का लोकार्पण भी किया। जिस पर आमजन 61 विभागों की 482 योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बना विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोगों ने एक साथ मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला द्वारा मुख्यमंत्री को प्रोविजनल सर्टीफिकेट दिया गया। विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए वैष्णव जन तो तेने कहिये, दे दी हमे आजादी व धर्म वो एक ही सच्चा के गायन को सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचारों को प्रसारित करने के लिए पहली बार अधिकारिक तौर पर एक अलग विभाग का निर्माण किया गया है। राजस्थान ऐसा करने वाला एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए हिंसामुक्त समाज की स्थापना के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना की गई है। ये विभाग गांधी जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है, ताकि आमजन सभी प्रकार की हिंसा के उन्मूलन के लिए प्रेरित हों।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें