डिंडौरी: डिंडौरी में रविवार को गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चिकिए।पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया था। गांधीजी ने सभी धर्म, भाषाओं को एक माला में पिरोकर एकता का संदेश दिया था। लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने गरीबों और किसानों की चिंता कर देश की उन्नति के मार्ग को आगे बढ़ाया। जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद करके देश में एक और जहां कृषि क्रांति को बढ़ावा दिया। देश की सुरक्षा में लगे हुए हमारे जवानों का उत्साह बढ़ाया।ये रहे मौजूदजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री ब्रजेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री रजनीश राय पार्षद, जिला उपाध्यक्ष रीतेश जैन पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मी कांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, इमरान खान नाजी ने सूत की माला अर्पित की। पुष्पांजलि सभा में जिला संगठन मंत्री गिरवर सिंह मालगांम, नजीमुद्दीन विक्की, रोहिणी तुर्केल, विजय दाहिया, पुष्पा महोबिया, गुलबसिया पूषाम, अजय चंदेल, हरी राज बिलैया, नमन जैन सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking
RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का किया एलान, होम लोन की EMI में होगा इजाफा..
सिवनी में कार को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 की मौत
वरुण ग्रोवर द्वारा निर्देशित 'ऑल इंडिया रैंक' का हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ रॉटरडैम में वर्ल्ड ...
LIC का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों डाला गया? PM के साथ क्या रिश्ता है? : लोकसभा में प्रधानमंत्री म...
कुछ पार्टियां बाल विवाह के नाम पर साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं : एनसीपीसीआर चीफ
दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला कैदी के वर्जिनिटी टेस्ट को माना असंवैधानिक, जानें क्या कहा?
संसद में अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, मां को बेचैन होते देख राहुल गांधी ने पिलाया पानी
बाबा भोलेनाथ के दर्शन का बना रहे हैं मन तो इन शिव मंदिरों में जरूर जाएं
कर्नाटक देश की लगभग 50 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करता है : बोम्मई
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार