ब्रेकिंग
Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत Khunti Election: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे पूर्व सीएम... Parliament Session: लोकसभा में आज नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भारी हंगामे के बाद कल तक के लिए का... Kashmir News: लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें क...
मनोरंजन

Bobby Deol के हैंडसम बेटे आर्यमान की तस्वीर चर्चा में, किसी ने धर्मेंद्र तो किसी ने टॉम क्रूज से तुलना

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। वहीं एक बार फिर से बॉबी लाइम लाइट में आए हैं। बॉबी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच बॉबी देओल के बेटे आर्यमान की तस्वीर सुर्खियों में आई है। आर्यमान की तसवीर देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके लुक की तुलना दादाजी धर्मेंद्र से तो किसी ने टॉम क्रूज की। वहीं लगातार फैंस आर्यमान के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें आर्यमान की तस्वीरें…

बॉबी देओल ने बेटे आर्यमान की जन्मदिन पर उनके साथ अपनी कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आप देख सकते हैं कि पिता और बेटी की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। आर्यमान की तस्वीरें शेयर करते हुए बॉबी ने कैप्शन में लिखा, ‘हैपी बर्थडे माय ऐंजल।’ आप देख सकते हैं कि बॉबी ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें आर्यमान उन्हें गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं। आर्यमान की इन तस्वीरों को न सिर्फ बॉबी के फैंस बल्कि सेलेब्स ने भी कमेंट कर न सिर्फ उन्हें बर्थडे की बधाई दी बल्कि उनके लुकी की भी जमकर तारीफ की।

आर्यमान के लुक्स को देखकर उनकी तुलना कई लोगों ने धर्मेंद्र से की है तो वहीं कुछ लोग उन्हें लिटिल टॉम क्रूज भी बोल रहे हैं। आपको बता दें कि बॉबी के 20 साल के बेटे आर्यमान ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर रहते हैं। आर्यमान न्यू यॉर्क में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल लॉकडाउन लगने से पहले ही वह भारत आ गए थे। वहीं एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा था कि उनका बेटा फिल्हाल सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही फोकस कर रहा है। वहीं भविष्य में उन्हें इस बात पर यकीन है कि वह एक्टर बनना चाहेगा। वहीं सनी देओल के बेटे करण सिंह देओल ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button