Breaking
श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात...

देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंटकर लिया आशीर्वाद

औरैया: औरैया में एक विचित्र पहल संस्था ने कन्याओं को भोज कराया।औरैया में एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया ने शारदीय नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम- धीरजपुर में विशाल कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया।इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप हलवा, पूड़ी, जलेबी, दही, मिष्ठान आदि का श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया और दक्षिणा, फल, उपहार आदि भेंट किए गए। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ग्राम धीरजपुर में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय में नवरात्रि को प्रति वर्ष दो बार कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है।औरैया में एक विचित्र पहल संस्था ने कन्याओं को भोज कराया।कन्याओं में होता है मां दुर्गा का वासनवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी और फलदायी मानी जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन और कन्या भोज का विशेष महत्व होता है। महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की संरक्षक बबिता गुप्ता ने कहा कि प्राचीन मान्यता है कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है। सच्चे मन से कन्या पूजन और कन्या भोज कराने से सभी मनोकामना और विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आयोजन में आधा सैकड़ा ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |     नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें     |     धर्म परिवर्तन के लिए नहीं मानी तो दी ऐसी यातनाएं कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे     |     कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें