ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

कर्नाटक के नाटक का Count Down शुरु, स्पीकर ने दिया आज 11 बजे तक का समय

बेंगलूरु: कर्नाटक में सत्ता को लेकर छिड़ा संघर्ष एक दिन और आगे बढ़ गया। विधानसभा में विश्वासमत अभी तक नहीं हो पाया है। अब स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस जारी करके मंगलवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा कि भाजपा उन विधायकों को कह रही है कि वे अयोग्य घोषित नहीं होंगे और मंत्री बन जाएंगे जबकि संविधान ऐसा नहीं कहता है। भाजपा को भरोसा था कि सोमवार को विश्वासमत में वोटिंग होने पर कुमारस्वामी सरकार गिर जाएगी।

दूसरी ओर, कांग्रेस-जद (एस) अपनी सरकार बचाने के लिए हर पैंतरे खेल रहे हैं। सोमवार को विधानसभा में कई बार हंगामा भी हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित भी हुई। अपने बागी विधायकों को पाले में लाने के लिए कांग्रेस ने एक और तीर चलाया है। कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले डी.के. शिवकुमार ने कहा कि स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस देकर उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। भाजपा इन विधायकों को समझा रही है कि वे अयोग्य साबित नहीं होंगे और उन्हें मंत्री बना दिया जाएगा। भारत के संविधान के अनुसार, एक बार अयोग्य होने के बाद आप मंत्री नहीं बन सकते हैं।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार सोमवार को ही फ्लोर टैस्ट कराने पर अड़े थे। उन्होेंने सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों को अपना भाषण जल्द खत्म करने को कहा था ताकि विश्वास मत की प्रक्रिया सोमवार को ही पूरी करवाई जा सके। इस पर सदस्यों ने विरोध जताया। सदन में ‘संविधान बचाओ’ का नारा लगा रहे कांग्रेस-जद (एस) विधायकों से स्पीकर ने कहा कि वह रात के 12 बजे तक बैठने के लिए तैयार हैं। आप सब यह क्या कर रहे हैं? यह सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button