ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी पर उनकी पहली पत्नी ने दिया आपत्तिजनक बयान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने टॉप सिंगर की लिस्ट में शुमार हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिमेश रेशमिया सिर्फ अपनी सिंगिंग की वजह से ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल के कारण भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिलो पर राज करते हैं।

हिमेश रेशमिया ना सिर्फ एक बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर बल्कि अभिनेता भी हैं। हिमेश अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। हिमेश की पर्सनल लाइफ तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने अपनी 22 साल की शादी तोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी। हिमेश रेशमिया ने 1995 में कोमल रेशमिया से शादी की थी, उनकी ये शादी करीब दो दशकों तक चली और इसके बाद 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया। इस शादी के टूटने के बाद ये कहा जा रहा था कि तब हिमेश की गर्लफ्रेंड सोनिया की वजह से ये तलाक हुआ है, लेकिन हिमेश की पत्नी ने तलाक के बाद बयान देखकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा ‘हिमेश और मेरे बीच कपैटिबिलिटी की प्रॉब्लम थी, हम दोनों एक दूसरे के परिवार के करीब रहेंगे और मुसीबत में एक-दूसरे का साथ देंगे’

कोमल रेशमिया ने आगे कहा कि ‘हमारा तलाक हम दोनों के पर्सनल कारणों की वजह से हुआ है। सोनिया इसकी वजह कतई नहीं हैं, बल्कि मैं और मेरा बेटा स्वयं दोनों ही सोनिया को पसंद करते हैं’ कोमल के इस बयान के बाद ये साफ हो गया था कि उनके एक्स वाइफ से रिश्ते तलाक के बाद भी काफी अच्छे थे। वहीं इसके बाद हिमेश ने 11 मई 2018 को टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी कर ली थी, हिमेश की पहली शादी से उनका 13 साल का एक बेटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button