Breaking
नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की ...

रायपुर में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए संडे को भी खुलेंगे स्कूल

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी स्कूल में शुरू हो चुकी है। सोमवार को करीब डेढ़ महीने बाद स्कूलों को खोला गया तो 50 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने प्रिंसिपल्स की बैठक ली। और तय किया कि परीक्षा तक संडे को भी क्लासेस लगेंगी। ये स्पेशल क्लासेस होंगी। सभी विषयों के टीचर स्कूल पहुंचेंगे और परीक्षा की तैयारी करवाएंगे। ‘हमने इसके लिए कुछ खास तैयारियां कर रखी हैं। बोर्ड परीक्षा की वजह से स्टूडेंट्स का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है, सब्जेक्ट एक्सपर्ट टीचर और स्टूडेंट्स इस ग्रुप में अपने सिलेबस से जुड़े सवाल करते हैं। क्लास में भी अब रिवीजन कराते हुए एग्जाम की प्रैक्टिस करवाई जा रही है।’

प्रिंसिपल एमआर सावंत ने बताया कि साल 2018-19 के टॉपर बच्चों को हमने नए स्टूडेंट्स से जोड़ा है। वो भी एग्जाम के पैटर्न बच्चों को बता रहे हैं। आंसर लिखने का तरीका और टाइम मैनेजमेंट के बारे बता रहे हैं। इसके अलावा टीचर वीडियो बना रहे हैं, हम ऐसे सवालों को हल करते हुए समझा रहे हैं, जो परीक्षा में आ सकते हैं। ये वीडियो वॉट्सऐप के जरिए स्टूडेंट्स को भेजे जा रहे हैं। इस बार के बोर्ड एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स स्कूल जाकर परीक्षा देंगे, इसके लिए अलग सेंटर नहीं है। जो बच्चा जहां पढ़ता है उसी स्कूल में पेपर सॉल्व करने जाएगा। अगर स्टूडेंट को कोरोना संक्रमण हो तो भी वो परीक्षा में शामिल हो सकता है। वो स्कूल में जानकारी देगा, उसके बाद उसके अलग कक्ष में बैठने की व्यवस्था होगी। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं, 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी।

नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |     आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201