Breaking
कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा

मरने वाला नगरपालिका कर्मचारी; तहसीलदार समेत 8 घायल, पटाखे नष्ट करते समय हादसा

भिवानी: हरियाणा के भिवानी स्थित सिवानी नगर पालिका क्षेत्र में अवैध पटाखों को नष्ट करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक नगरपालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तहसीलदार सहित करीब 8 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, SDM सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।बता दें कि पिछले दिनों सिवानी प्रशासन ने अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी कर लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए थे। इस दौरान एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई थी। पटाखा फैक्ट्री संचालक को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जो अभी जेल में ही बंद हैं। जब्त पटाखों को नष्ट करने के लिए सिवानी प्रशासन बुधवार शाम अमले के साथ रूपाणा रोड स्थित उसी फैक्ट्री में पहुंचा था।घटना स्थल का जायजा लेते एसडीएम सुरेश कुमार।JCB से गड्‌ढा खोदकर डाले जा रहे थे पटाखेइस दौरान तहसीदार रमेश चंद्र सहित पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाडियां मौजूद थीं। नगरपालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पटाखे भरकर ले गए। JCB से गड्‌ढा खोदकर पटाखे डाले ही जा रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि मौके पर मौजूद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परखच्चे उड़ गए। साथ खड़ी तहसीलदार की गाड़ी, JCB, थाना प्रभारी की गाड़ी टूट गई।ब्लास्ट के बाद मलबा हटाती जेसीबी।1 किलोमीटर दायरे में बिखरे ट्रैक्टर के टुकड़ेहादसा इतना बड़ा था कि एक किलोमीटर के दायरे तक ट्रैक्टर के टुकड़े बिखर गए। इस दौरान एक नगरपालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तहसीलदार सहित 8 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया।पटाखों में ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त गाड़ी।हादसे में घायल युवक को ले जाते पुलिस कर्मी व अन्य।

कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |     दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें