Breaking
दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत

573 मीटर ऊंची पहाड़ी पर रोकी पेड़ों की कटाई, अब इस पहाड़ी पर हरे-भरे हैं डेढ़ लाख से ज्यादा पेड़

गुना: गुना जिले में सबसे ऊंची हीरापुर की पहाड़ी पर 20 साल से पेड़ों की कटाई रोक रहीं सुरुती बाई, रोज करती हैं गश्त। हीरापुर इलाके में तीन साल में अवैध कटाई का सिर्फ एक केस दर्ज हुआ।एक तरफ जहां जंगल साफ होते जा रहे हैं, वहीं गुना जिले में एक आदिवासी महिला ने पेड़ों को बचाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। हीरापुर गांव में रहने वाली सुरुतीबाई 20 साल से पेड़ों का रक्षा कर रही हैं। सुरुतीबाई की पहल और निडरता से आज गुना में सबसे ऊंची (573 मीटर) हीरापुर पहाड़ी हरी-भरी है। इस क्षेत्र के बीट गार्ड इमरान मियां बताते हैं साल 2000 में इस पहाड़ी पर निरंतर पेड़ों का कटाई जारी थी। पहाड़ी वीरान हो चुकी थी। गिने चुने पेड़ ही बचे थे। जंगल माफिया सक्रिय थे, लोगों में उनका खौफ था।जंगल में शिकारी कटाई के साथ जानवरों का शिकार भी करते थे। गांव की सुरुती बाई ने जंगल को बचाने के लिए अन्य गांव वालों को भी जागरूक किया। पहले गांव की पांच महिलाओं की टीम बनाकर पहाड़ी पर गश्त शुरू की। फिर धीरे-धीरे पुरुष भी इस मुहिम में जुड़ते चले गए। कटाई रुकने के बाद आज इस पहाड़ी पर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा पेड़ हरे-भरे हैं। सुरुती बाई की इस निडरता को देखते हुई 2003 में वन विभाग ने उन्हें वन समिति का अध्यक्ष बनाया। सुरुती बाई ने गांव से ही 10 अन्य सदस्यों को इस समिति से जोड़ा। अब पूरा गांव हीरापुर की पहाड़ी की रक्षा करता है।पहाड़ी पर 50 लाख से ज्यादा का सागौन, दो साल में चार लाख रुपए तक का बांस निकलता हैगुना दक्षिण रेंज के रेंजर विवेक चौधरी बताते हैं कि हीरापुर की पहाड़ी पर सीसम, सागौन, नीम, चिरोल, गुर्जन, कंजी, आंवला, चिरौंजी, तेंदू, बेलपत्र, इमली सहित कई प्रजाति के हरे-भरे पेड़ हैं। यह सब पेड़ों की कटाई रुकने से ही संभव हुआ। पहाड़ी पर वर्तमान में सौगान के पेड़ों की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। कटाई योग्य पेड़ों की मार्किंग कर उन्हें नीलाम किया जाएगा, वहीं हर दो साल में इस पहाड़ी से चार लाख तक के बांस निकलते हैं। इनसे जो कमाई होती है, वह वन समिति के खाते में जमा कर दी जाती है। रेंजर विवेक ने बताया इस इलाके में तीन साल के दौरान अवैध कटाई का सिर्फ एक ही केस दर्ज हुआ है।

दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें