Breaking
लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं? ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!

मानी गई मांगों पर पत्र जारी न करने पर रोष; सिवानी विस्फोट कांड पर भी रोष

यमुनानगर: यमुनागनर में प्रदर्शन कर कर्मचारी।हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार को नगर निगम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार पर उनके साथ वादाखिलाफी के आरोप लगाए। एएमसी धीरज कुमार और एसडीएम सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।नगरपालिका कर्मचारी संघ नेता प्रवेश प्रवचन ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच हुए समझौते में मानी गई मांगों के पत्र अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। साथ ही सिवानी बम विस्फोट में मृतक कर्मचारी के आश्रित को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि और पक्की नौकरी देने, घायल कर्मचारियों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा व इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने, विस्फोट कांड की न्यायिक जांच कर एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से ठोस आश्वासन दिया गया था कि 6 नवंबर को आचार संहिता समाप्त होते ही मानी गई सभी मांगों के पत्र जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन 1 महीने का समय होने के उपरांत भी सरकार की तरफ से मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए गए हैं। सरकार के इस दोहरे रवैया से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।इसके अलावा भिवानी जिला के सिवानी नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी जिला प्रशासन द्वारा अवैध पटाखों को नष्ट करने के लिए लगाई गई। पटाखों को नष्ट करने के लिए ले जाते वक्त पटाखों में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और चार सफाई कर्मचारी घायल हो गए। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को कोई ठोस आश्वासन नही दिया गया न हीं घायल कर्मचारियों को सही प्रकार से इलाज करवाया गया।

लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं?     |     ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप     |     यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें