Breaking
बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग

बहू के नाम लखनऊ में है फ्लैट, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

भदोही (संत रविदास नगर): पूर्व विधायक विजय मिश्रा।भदोही के डीएम गौरांग राठी ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू का फ्लैट कुर्क करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि लखनऊ में विजय मिश्रा की बहू के नाम से 11.55 करोड़ का फ्लैट है। प्रशासन का कहना है कि विजय मिश्रा ने आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से अपनी बहू के नाम फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।एसपी का कहना है कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से गैंग के सक्रिय सदस्य अपने पुत्र विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम से लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। अवैध धन को वैध रूप देने के लिए विजय मिश्रा ने अपनी बहू के नाम यह फ्लैट खरीदा था। लखनऊ स्थित फ्लैट की अनुमानित कीमत 11.55 करोड़ है। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम ने फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया। जल्द ही भदोही पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने लखनऊ जायेगी।46 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्कजेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा उनके परिजनों और करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भदोही जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर विजय मिश्रा की संपत्तियों को कुर्क कर रहा है। अभी तक कुल 46 करोड़ की चल, अचल संपत्ति कुर्क की गई है। प्रशासन ने विजय मिश्रा उनके परिजनों और करीबियों के नाम से दर्ज कई संपत्तियों को चिह्नित किया है। जिसको कुर्क करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में विजय मिश्रा पर रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, वाराणसी की एक सिंगर से रेप समेत अन्य प्रकरणों में मुकदमे दर्ज हैं और जेल में हैं।

बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे     |     यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें