ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

आजम खान के हक में सड़कों पर सपा, भारी पुलिस बल के साथ रामपुर की सीमाएं सील

लखनऊः  सपा नेता आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी में उठे बवाल के बाद आज उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं का धरना प्रदर्शन शुरु हो गया है। यूनिवर्सिटी में पड़े छापे और उनके बेटे से की गई पूछताछ के विरोध में सपा नेताओं ने आज विरोध प्रदर्शन के लिए जुटना शुरु कर दिया है और सुरक्षा कारणों को देखते हुए पुलिस ने रामपुर की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीमा के सील होने के बावजूद भी यहां 10 हजार सपा कार्यकर्ता जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

रामपुर के डीएम एके सिंह ने कहा कि इलाके में कांवर यात्रा और बकरा ईद के मद्देनजर धारा 144 (एक क्षेत्र में 5 से अधिक लोगों की सभा) पहले से ही लागू है। यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल की व्यवस्था की गई है। हम किसी को भी सीमा से प्रवेश नहीं करने देंगे, जो कोई भी कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार रात आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान ने धरना प्रदर्शन किया और पार्टी समर्थकों के साथ कैंडल लेकर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे थे। कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आजम खान के समर्थन में सड़क पर उतरने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button